- डग पुलिस ने दो आरोपियों से 87.20 ग्राम एमडी, 149.90 ग्राम केमिकल सहित लाखों रुपए नगद बरामद किए
झालावाड़1 झालावाड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में एमडी, केमिकल, पान मसाला पाउच, नकदी एवं मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुढानिया के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक गंगधार हेमंत कुमार गौतम के निर्देशन में थाना अधिकारी भंवर सिंह गुर्जर के सुपरविजन में पुलिस टीम ने डग थाने के घाटाखेड़ी गांव में लियाकत खान पुत्र करीम खान के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके पर मौजूद जीजा-भांजे को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी अयाज खान (49) पुत्र अजीत खान निवासी बसई थाना सुवासरा एवं उसके भांजे अनस खान पुत्र अयाज खान निवासी बसई के कब्जे से 87.20 ग्राम एमडी (मादक पदार्थ), 149.90 ग्राम एमडी में मिलाने का केमिकल, एमडी मिश्रित तानसेन पान मसाले के 13 पाउच, एमडी की बिक्री से प्राप्त 2,145 रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
कार्रवाई के दौरान मकान मालिक लियाकत खान मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश में टीम जुटी हुई है।
