इस बारे में मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने अपने निवास पर सादे समारोह में विमोचन किया। साथ ही सबनानी ने कर्मचारियों की मांगों को सुना और निराकरण करवाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ के प्रांताध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस कैलेंडर का मुख्य उद्देश्य संघ शक्ति संगठन की एकता एवं शासन प्रशासन तक संचालन का संदेश एवं जिला, तहसील, ब्लाक एवं संभाग के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा एक वर्ष किस प्रकार से संघ का संचालन करना है, इसके बारे में भी संदेश एवं संघ के प्रति समर्पण भावना से कार्य करना रहा है।
संघ के प्रांत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने बताया कि लगभग सभी जिले वार्षिक कैलेंडर छपवाने का कार्यक्रम अपने स्तर से करते हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के महामंत्री अजय दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर भार्गव, जिला अध्यक्ष भोपाल राम कुंडल सेन, संभागीय अध्यक्ष जबलपुर विपिन पिपरी, निर्णय निरीक्षण समिति के अध्यक्ष मांगीलाल तमोली एवं संतोष चंद्रन उपरांत अध्यक्ष कैलाश लाल नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संयोजक बैद्यनाथ अय्यर सहित बड़ी संख्या में संघ सदस्य मौजूद रहे।
