- जिला मन्दसौर पुलिस थाना वायडी नगर ने बल्क मात्रा मे पकडा ड्रग्स बनाने का केमिकल
- थाना वायडी नगर थाना पुलिस ने ड्रग्स बनाने वाला 1886.6 किलोग्राम केमिकल जप्त किया
मंदसौर। मंदसौर में कृषि उपज मण्डी के सामने, नई आबादी सरकारी बाजार रोड स्थित एक मकान से एमडी ड्रग्स बनाने वाला रा मटेरियल जब्त किया है। अगर इसमें बेहद कम मात्रा में दूसरे केमिकल मिला दिए जाते तो करीब 50 से 60 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स बन जाती।

पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कर कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं एसडीओपी मन्दसौर जितेन्द्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी वायडी नगर निरीक्षक शिवांशु मालवीय के नेतृत्व मे थाना वायडी नगर के उपनिरीक्षक हेमंत शर्मा एवं टीम द्वारा बुधवार 25 फरवरी 2026 को विजय हाउसिंग सोसायटी कालोनी फार्मेसी कालेज रोड, कृषि उपज मण्डी के सामने ललिता पति प्रदीप जैन (तरसिंग) निवासी नई आबादी सरकारी बाजार रोड मंदसौर के मकान से अवैध केमिकल ड्रग्स बनाने वाला कुल 1886.6 किलोग्राम रॉ मटेरियल जब्त किया। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्रवाई की गई।
मकान मालकिन ने पुलिस को दिया था आवेदन
पुलिस के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मंदसौर के थाना वायडी नगर में आवेदिका ललिता पति प्रदीप जैन (तरसिंग) निवासी नई आबादी सरकारी बाजार रोड मंदसौर ने आवेदन दिया था। इसमें आवेदिका ने बताया था कि उसका मकान विजय हाउसिंग सोसायटी कालोनी फामेर्सी कालेज रोड कृषि उपज मण्डी के सामने हैं, जिसमें 1 जनवरी 2026 से किराए पर श्रेयांस पिता धरमचन्द्र मोगरा निवासी प्रतापगढ राजस्थान रहता है। इस मकान को वापस उसको सुपुर्दगी मे दिलवाया जाए, क्योंकि किराएदार की गतिविधियां संदिग्ध हैं।
ताला तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो केमिकल भरे ड्रम मिले
इस पर थाने से उप निरीक्षक हेमन्त शर्मा टीम के साथ रवाना होकर मौके पर पहुंचे तथा मकान के बाहर गलियारे मे लगे बाहर के ताले को तोडा। उसके बाद हाल में अंदर जाने वाले कमरे का ताला तोडकर अन्दर प्रवेश करने पर हाल के अन्दर प्लास्टिक के नीले, हरे एवं पीले रंग के ड्रम होना पाये गये। कमरे के अन्दर से केमिकल की तीक्ष्ण गंध आने जैसा प्रतीत हुआ। इसके बाद पुलिस टीम ने वैधानिक कार्यवाही करते हुए हाल के अन्दर रखे ड्रमों को ढक्कन खोल खोल कर देखने पर उनके अन्दर तरल पदार्थ होना पाया गया। यह रा मटेरियल मादक पदार्थ विनिर्माण में काम आने वाला संदिग्ध केमिकल होने से मौके पर ही जप्त किया गया। इस प्रकार थाना वायडी नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बनाने वाले केमिकल वजन कुल 1886.6 किलोग्राम बल्क मात्रा मे जप्त कर आरोपी के श्रेयांस पिता धरमचन्द्र मोगरा निवासी प्रतापगढ राजस्थान जिला प्रतापगढ विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक शिवांशु मालवीय थाना प्रभारी वायडी नगर, उप निरीक्षक हेमंत शर्मा, प्रधान आरक्षक अरविन्द पुरोहित, प्रधान आरक्षक मुकेश दीया, आरक्षक लक्ष्मण भाटी, आरक्षक श्रवणसिंह, आरक्षक पंकज शर्मा, आरक्षक राजेन्द्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।