Type Here to Get Search Results !

पूर्व सीएस इकबाल सिंह बैंस और आजीविका मिशन के पूर्व सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच जारी

  • विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के जवाब में सीएम मोहन यादव ने विधानसभा में दिया जवाब


भोपाल।   लोकायुक्त ने वर्ष 2018-19 जनवरी 2026 तक प्राप्त 37967 शिकायत में से 3716 याने  9.77%  पर जांच प्रकरण दर्ज किया । तथा 34251 शिकायत निरस्त कर दी गई ‌। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस  एवं पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी आजिविका मिशन ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ प्राप्त शिकायत पर मार्च 2025 में जांच प्रकरण पर अपराधिक प्रकरण अभी तक दर्ज नहीं हुआ है । यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रश्न पर विधानसभा में लिखित में  दी ।



मुख्यमंत्री  ने बताया कि लोकायुक्त में सबसे ज्यादा शिकायत 2019-20 में 5493 तथा सबसे कम शिकायत 2024-25 में 4183 प्राप्त हुई । 2018 से  जनवरी 2026 तक 2041 अपराधिक प्रकरण दर्ज किये गये । सबसे ज्यादा 2019 में 378 एवं सबसे कम 2020 में 152 पंजीबद्ध किए गए ।

मुख्यमंत्री मोहन यादव के बताया कि इकबाल सिंह बैंस तथा ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ प्रकरण में 12/8/25, 28/11/25 एवं 5/2/26 को साक्ष्य एवं जानकारी के लिए पंचायत एवं महिला बाल विकास विभाग से कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ तथा कोई जानकारी भी प्राप्त नहीं हुई‌ । 16/2/26 को पत्र लिखकर पंचायत विभाग ,महिला बाल विकास विभाग तथा आजिविका मिशन  से 13/4/26 तक आवश्यक रूप से जानकारी उपलब्ध कराने हेतु पत्र लिखा गया है ।

उल्लेखनीय‌ है कि‌ पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने इकबाल सिंह बैंस एवं ललित मोहन बेलवाल के खिलाफ पोषण आहार‌‌ में हजारों करोड़ के घोटाले पर जून 2023 में लोकायुक्त में शिकायत की थी‌ । जिस पर मार्च 2025 में जांच प्रकरण दर्ज किया गया था ।

प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि लोकायुक्त द्वारा 2024 में पंजीबद्ध 236 अपराधी प्रकरण में से  16 प्रकरण प्राप्त शिकायत पर दर्ज किए गए । जनवरी 2007 की शिकायत पर अगस्त 2024 में 17 साल बाद तथा नवंबर 11 की शिकायत पर जून 2024 में 13 साल बाद अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया । वर्ष 2024 में जिन प्रकरणों पर‌ माननीय विशेष न्यायालय में पेश 176 चालान में अधिकांश 2012 से 2017 के दर्ज प्रकरण है । औसतन अपराधी प्रकरण दर्ज करने के 4 साल बाद न्यायालय में चालान पेश किए गए ।‌ जन 2022 से जनवरी 2026 तक 719 प्रकरणों में विभिन्न माननीय विशेष न्यायालय में 462 प्रकरण में आरोपी को दंडित एवं 270 में बरी किया गया । माननीय विशेष न्यायालय में 2025 मे कुल 1106 प्रकरण लंबित थे । 

31 जनवरी 2026 को कुल 979 अपराधी प्रकरण लोकायुक्त में विवेचना में है तथा विभिन्न माननीय विशेष न्यायालय में 1123 प्रकरण लंबित है । वर्ष 2018 से जनवरी 2026 तक पद के दुरुपयोग के संबंध में कुल 236 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.