Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश माध्यम से प्रचार के लिए दो मीडिया एजेंसी को मिले 1 करोड़ 80 लाख रुपए

भोपाल। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए किसी मीडिया कंपनी की सेवाएं जनवरी 2024 से जनवरी 2026 की अवधि में नहीं ली गई।

जनसंपर्क विभाग की सहयोगी संस्था मध्य प्रदेश माध्यम से सोशल इनफ्लुएंसर के लिए प्रचार प्रसार की व्यवस्था बनाई गई है ।



मध्य प्रदेश माध्यम द्वारा मीडिया एजेंसियों को इनपैनल्ड किया गया है सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के माध्यम से विज्ञापन कार्यों पर जनवरी 2023 से जनवरी 2026 तक कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए की राशि व्यय की गई है। जिन मीडिया कंपनियों को प्रचार प्रसार का काम दिया गया उनमें मेसर्स क्रियान्स एडवरटाइजिंग लिमिटेड और मेसर्स कांसेप्ट कामयूनिकेशन लिमिटेड शामिल हैं। इन कंपनियों के भोपाल, दिल्ली, मुम्बई आफिस ने प्रचार प्रसार का काम किया।

यह जानकारी विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा विधानसभा में किए गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी गई। जनसंपर्क विभाग में जनवरी 2023 से जनवरी 2026 तक कुल 901सापताहिक , पाक्षिक , मासिक पत्रिकाओं, स्मारिकाओं को 50000 से अधिक राशि के विज्ञापन जारी किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.