- नर्मदापुरम जिले के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड कार्यालय जनपद पंचायत केसला की पशु सखी को मिलने वाले 29 हजार 700 रुपए में से 20 हजार रुपए रिश्वत नेहीं देने पर काम से हटाने का दबाव बनाकर वसूली जा रही थी रिश्वत
- लोकायुक्त पुलिस ने सुरभि क्लस्टर फेडरेशन संघ पथरोटा, इटारसी की मैनेजर श्रीमती कामिनी राजपूत और मिशन कार्यालय के चपरासी कृष्णा धुर्वे के माध्यम से रिश्वत लेते हुए सहायक प्रंबंधक धर्मेंद्र गुप्ता को कार्यालय में ही घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा
केसला (नर्मदापुरम) । केसला विकासखंड जिला नर्मदापुरम के राज्य आजीविका मिशन के विकासखंड सहायक प्रबंधक सहित तीन को मिशन के अंतर्गत कार्यरत पशु सखी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत पशु सखी को मिलने वाले 29 हजार 700 रुपए के मानदेय के भुगतान के बदले ली जा रही थी।

लोकायुक्त एसपी भोपाल से की गई रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश राठौर के अनुसार आवेदिका श्रीमति सुनैया बरकडे, तहसील केसला जिला नर्मदापुरम ने रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि आवेदिका सुनैया बरकडे पशु सखी का काम करती है, जोकि गांवों में पशुओं के इलाज, गर्भाधान, टीकाकरण और रखरखाव से संबंधित होकर कोआर्डीनेशन का काम होता है। इसके बदले पशु सखी को समूह के माध्यम से 29 हजार 700 रुपए का मानदेय मिलना था। विकासखंड सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता ने उससे सिर्फ 4 हजार रुपए ही भुगतान लेने और बाकी 20 हजार रुपए उसको देने का दबाव बनाया। रिश्वत नहीं देने पर काम से निकाल देने और दूसरी महिला को प्रशिक्षण दिलवा कर काम पर रखने की धमकी दी।
रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए बनाई गई लोकायुक्त की ट्रैप टीम
पशु सखी की शिकायत का पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर ने सत्यापन करवाया, तो उसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद रिश्वतखोर सहायक प्रबंधक सहित उसके सहयोगियों को दबोचने के लिए लोकायुक्त पुलिस की टैÑप टीम गठित की गई। इस ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, मुकेश पटेल आरक्षक मुकेश पटेल, मुकेश परमार, चैतन्य प्रताप, यशवंत पटेल शामिल थे।

आफिस में ही बेखौफ रिश्वत लेते सहायक प्रबंधक सहित 3 गिरफ्तार
लोकायुक्त टीम ने नर्मदापुरम जिले के केसला विकासखंड के जनपपद कार्यालय स्थित राज्य आजीविका मिशन कार्यालय की घेराबंदी कर ली। इसके बाद रिश्वत देने आवेदिका पशु खसी गई तो सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र गुप्ता ने रिश्वत लेने के लिए सुरभि क्लस्टर फेडरेशन संघ पथरोटा, इटारसी की मैनेजर श्रीमती कामिनी राजपूत और अपने कार्यालय के चपरासी कृष्णा धुर्वे के माध्यम से लेन-देन किया। इस पर पशु सखी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गई, वैसे ही लोकायुक्त ट्रैप टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 12 के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
भुगतान संबंधी प्रकरणो की जांच की जाएगी
राज्य आजीविका मिशन के तहत केसला विकासखंड में किए गए भुगतानों की जांच होगी, ताकि साफ हो सके कि किसी खास कारण से भुगतान में जल्दी या देरी तो नहीं की गई। इसके साथ ही सुरभि क्लस्टर फेडरेशन पथरोटा की भूमिका की विस्तृत जांच होगी।
-दुर्गेश राठौर, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त पुलिस, भोपाल