Type Here to Get Search Results !

पाटन विधानसभा का संघर्षशील युवा चेहरा दुर्गेश पटेल को फिर से बहोरीबंद विधानसभा की कमान सौंपी गई

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही युवाओं, किसानों, पिछड़ो, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं ने आभार जताते कहा-कांग्रेस को मिलेगी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के लिए नई ताकत

जबलपुर ।     पाटन विधानसभा के नेता, पूर्व महामंत्री एवं प्रदेश प्रतिनिधि (मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी) दुर्गेश पटैल को एक बार फिर कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय पार्टी द्वारा उनके सक्रिय, समर्पित एवं निरंतर जनसंपर्क वाले कार्यों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।



प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार एवं संगठन महासचिव संजय कामले के निर्देशन में यह महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।

श्री दुर्गेश पटैल पिछले समय से सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हुए संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।


अब बहोरीबंद विधानसभा की जिम्मेदारी मिलने से उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने उनके समर्पण, निष्ठा एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है और सभी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।