- सागर जिले के ग्राम बेरखेड़ी सड़क पहुंचने पर राजकुमार सिंह धनौरा ने सुरखी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ किया आत्मीय स्वागत
- राजकुमार सिंह धनौरा बोले-किसानों के साथ छल तो युवाओं, महिलाओं, वंचित वर्गों के साथ भाजपा सरकार कर रही है सौतेला बर्ताव
सुरखी (सागर)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। पहले शिवराज सिंंह चौहान और अब मोहन यादव सिर्फ घोषणाएं करने में जुटे रहते हैं। इस धोखाधड़ी के खिलाफ भाजपा सरकार की पोल खोलने के साथ ही प्रदेशभर के किसानों की लड़ाई कांग्रेस लडेगी।

इस तल्ख अंदाज में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सागर जिले में सुरखी विधानसभा के तहत ग्राम बेरखेड़ी सड़क पहुंचने पर उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार को ललकारा। पटवारी ने साफ कहा कि किसानों की आय 8 गुना बढ़ने की हवा-हवाई बातें करने वाले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान घूम रहे हैं, जबकि उनके अपने ही संसदीय क्षेत्र में किसान बर्बाद है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का एक -एक कार्यकर्ता किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई लडेगा और भाजपा सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा।
राजकुमार सिंह धनौरा की अगुवाई में आत्मीय स्वागत
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के ग्राम बेरखेड़ी सड़क पहुंचने पर राजकुमार सिंह धनौरा ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं एवं युवा कार्यकतार्ओं के साथ भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया। इसमें प्रदेश महासचिव श्रीमती किरण अहिरवार, जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मोहासा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, नगर अध्यक्ष मुकेश राजपूत, बाबू सिंह लोधी, प्रमिला सिंह राजपूत, मुन्ना चौधरी, विजय सिंह लोधी, प्रहलाद सिंह मोहासा, लाखन सिंह कुसुमगढ़, रामस्वरूप सिंह, नंदकिशोर भारती, बलराम सोनी, अशोक घोसी, लक्ष्मण ठाकुर, रामसेवक यादव, करोड़ी अहिरवार, हरिराम कोरी, उधम अहिरवार, दयाली अहिरवार, असलम मंसूरी, प्रणव सिंह राजपूत, केशव सिंह, ऋतुराज सिंह, गब्बर सिंह, ओमप्रकाश साहू, कपिल अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, विवेक वर्मा, अभिषेक दुबे, पारस ठाकुर, रामराज यादव, प्रशांत ठाकुर, अंकित सिंह, शाहनवाज चौधरी, सचिन सेन, राहुल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

किसानों के साथ ही हर वर्ग में गहरी निराशा, बदलाव की आहट
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार सिंह धनौरा ने इस मौके पर कहा कि किसानों के साथ ही युवा, महिला, वंचित और कमजोर वर्ग गहरी निराशा में है। भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। आलम यह है कि सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही, सड़कें टूटी पड़ी हैं, स्कूलों और ंपंचायत भवन जर्जर हो रहे हैं। ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के साधन नहीं है, न ही सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कोई कारखाना या दूसरा रोजगार का साधन है। गर्मियों के आते ही पलायन की नौबत आ जाती है। सत्ता के सरंक्षण में जनविरोधी काम हो रहे है। इससे जनता बेहद नाराज है और बदलाव चाहती है।