भोपाल। राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के तत्वाधान में 9 मई 2026 को संगठन द्वारा प्रस्तावित बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में उपस्थित प्रांतीय समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा आम सहमति से 6सूत्रीय मांग बिंदुओं पर,प्रस्ताव पारित किए गए ।
एजेंडे के बिंदु निम्नानुसार है::
1,यह है कि कार्य समिति द्वारा पूर्व अनुमोदन अनुसार संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं विस्तार का निर्णय लिया गया।
2, यह कि संगठन की स्थापना दिनांक 9 मई 2003 को होने के उपलक्ष में आज दिनांक 9 मई 2026 को 23 वर्षों के कर्मचारी कल्याणकारी दायित्व के निर्माण सफलतापूर्वक करने के उपलक्ष में संगठन का स्थापना दिवस उपस्थित पदाधिकारी द्वारा मनाया एवं संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बिगत 23 वर्षों के संघर्ष और कर्मचारी हित में किए गए कार्यों को स्मरण किया गया। इस अवसर पर संगठन कार्यालय में मध्यान भोजन का आयोजन किया गया एवं संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य एवं प्राप्त की गई लोकप्रियता एवं विस्तार के संबंध पर संतोष व्यक्त किया गया।
3, संगठन की पूर्व प्रस्तावित शासन के समक्ष लंबित मांगों में सीपीसीटी परीक्षा से छूट एवं स्टाइपेंड प्राप्त कर्मचारियों को परिवीक्षाकाल में पूर्ण वेतन प्रदान किए जाने एवं स्टाइपेंड नीति को समाप्त करने, पदोन्नतियों पर अवरोध का विरोध कर पदोन्नतियों का मार्ग प्रशस्त करने के संबंध में की गई कार्रवाई की समीक्षा । 4,सेवानिवृत्ति सेवकों द्वारा की गई दैनिक वेतन भोगी सेवाओं को नियमित सेवाओं के साथ जोड़कर पेंशन एवं उपादान की गणना कर लाभ दिए जाने।
5,राज्य सरकार द्वारा पदों के विभेदीकरण समाप्ति के नाम पर जारी परिपत्र दिनांक 22 दिसंबर 2025 द्वारा समाप्त किए गए अस्थाई संवर्गीय पदों के कारण बाधित कर्मचारियों की अनुकंपानियुक्तिया आदि समस्याओं के संबंध में शासन को प्रस्तुत ज्ञापन पर कार्रवाई की समीक्षाआदि समस्याओं का निराकरण शासन से कराए जाने पर सहमति व्यक्ति की गई।
6,राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की पेयजल जलापूर्ति शहरी एवं ग्रामीण योजनाओं के संदर्भ में संचालन का कुशल क्रियान्वयन कर रहा है एवं विगत सन 1956 से नवगठित मध्य प्रदेश में सर्वाधिक लोकप्रिय जनहित कार्य के दायित्व का सफलतापूर्वक संधारण एवं संचालन व क्रियान्वयन करने वाले विभाग को समाप्त करने एवं विभाग के कार्यों को अन्य विभागों को हस्तांतरित करने के निर्णय का तीव्र विरोध किए जाने का निर्णय सर्व समिति से पारित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रांत अध्यक्ष श्री शील प्रताप सिंह पुंढीर, उपाध्यक्ष केके शर्मा भगवान सिंह ठाकुर महामंत्री व्यस्मानी चौबे प्रदेश प्रवक्ता शोएब सिद्दीकी डॉक्टर देवी सिंह सनोदिया लालाराम रैकवार सुग्रीव सिंह रवि शंकर त्रिपाठी प्रणव खरे सूर्यकांत मिश्रा वन कोटिया आदि कर्मचारी प्रतिनिधि एवं संगठन कार्य समिति पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
