Type Here to Get Search Results !

भोपाल में 23 मई को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, बघेलखंड ट्रस्ट ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप

भोपाल ।  राजधानी के बघेलखंड भवन में आगामी 23 मई को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। बघेलखंड सांस्कृतिक भवन ट्रस्ट की बैठक में आज शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने की।
 


इस शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जाँच के अलावा ऐसी जांचें भी मुफ्त की जायेंगी जो महँगी हैं| इनमें ब्लड टेस्ट और पैथोलॉजी, एक्स-रे और ईसीजी (ECG) तथा अल्ट्रासाउंड और ईको (ECHO) शामिल हैं|

संस्था के महासचिव डा. कमलाकर सिंह ने बताया कि ट्रस्ट सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में लगातार सक्रिय है। इसके बाद आगे विंध्य की प्रतिभाओं और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही ट्रस्ट की वार्षिक पत्रिका ‘बघेली दर्पण’ का प्रकाशन भी हर साल की तरह किया जाएगा।


बैठक में ट्रस्ट के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे| सभी ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में महासचिव डा. कमलाकर सिंह, मो.युनुस, सचिव सुनील शुक्ला, कोषाध्यक्ष सागर श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य, पीयूष श्रीवास्तव, कुलवंत सिंह एवं डा. मुकेश मिश्रा, डा. के.पी सिंह, डा. देवेश मिश्रा, , डा. सचिन सिंह, सत्येंद्र भदौरिया, डी.आर. सिंह और शिविर के आयोजन में सहयोगी चिरायु हास्पिटल के प्रतिनिधि उपस्थित थे|