Type Here to Get Search Results !

महाकाल दरबार में सुबह 3 बजे पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नंदी के कान में बताई अपनी मनोकामना

  • महाकाल की भस्म आरती में भक्तिभाव से शामिल हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाद में महाकाल लोक भी देखा और पूजा अर्चना की                                                                                                                                                                                                                                                   

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को तड़के 3 बजे पहुंच कर भस्म आरती में शामिल हुई। इसी के साथ महाकाल तक अपनी मनोकामना पहुंचाने के लिए नंदी के कान में बताई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बाबा महाकाल की शरण में पहुंच कर पूजा अर्चना की। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित सभी खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में शामिल होने के लिए सुबह 3 बजे ही मंदिर पहुंच गई थीं।



भस्म आरती में शामिल हुई टीम ने की प्रार्थना

महाकाल की भस्म आरती में टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ कोच प्रवीण शर्मा और अमोल मुजुमदार भी थे। साथ ही टीम के अन्य सदस्यों में अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदिनी, सचिन, पूर्वा, यस्तिका, शैफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, रुचा, मुनीश, नल्लापु, गोल्लाने सहित कई अन्य खिलाड़ी थे। इन सभी खिलाड़ियों ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रात:कालीन भस्म आरती में पूरे समय प्रार्थना करते हुए दर्शन लाभ लिया।



कप्तान सहित सारे खिलाडियों ने नंदी बाबा को बताई मनोकामना

भस्म आरती के पूरे दो घंटे के दौरान महिला खिलाड़ी भक्ति में लीन रहीं। आरती समाप्त होने पर खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में विशेष पूजन-अभिषेक करके कप्तान हरमन प्रीत और कोच ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं। यह मान्यता है कि नंदी के कान में कही गई मनोकामनाएं सीधे भगवान शिव तक पहुंचती हैं और अवश्य पूर्ति होती है। इस पवित्र अनुष्ठान के पश्चात, खिलाड़ियों ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।                                                                                                      
 

खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया

इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर इस धार्मिक यात्रा को यादगार बनाया गया। इस मौके पर मौजूद कई श्रद्धालुओं ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों की अपने मोबाइल में फोटो भी कैद की और उनके विश्व विजतो बनने पर सराहना की।