संगोष्ठी में प्रबुद्ध वक्ताओं ने कार्ल मार्क्स के प्रेरक अवदान और सोवियत क्रान्ति,कम्युनिस्ट आन्दोलन,भारत सहित विभिन्न देशों में स्वाधीनता आन्दोलन में मार्क्सवाद की प्रेरक भूमिका का उल्लेख किया।प्रबुद्ध वक्ताओं ने कहा कि " मेहनतकशों के प्रत्येक संकट और चुनौतियों का मुकाबला मेहनतकशों की वर्ग चेतना से ही किया जा सकता है।भारत में फासीवाद के गहराते संकट का सर्वाधिक दुष्प्रभाव मेहनतकशों पर ही पड़ रहा है।इसलिए फासीवाद का प्रतिरोध मेहनतकशों की वर्ग चेतना से ही किया जा सकता है।"
संगोष्ठी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश राज्य सचिव कॉमरेड शैलेन्द्र शैली, राज्य नेतृत्व के सदस्य कॉमरेड शिव शंकर मौर्य,कॉमरेड डी डी शर्मा,कॉमरेड गुण शेखरण और भाकपा जिला भोपाल की परिषद के सदस्य कॉमरेड सुरेन्द्र सिंह,कॉमरेड सियाशरण शाक्य ने विचार व्यक्त किए ।