Type Here to Get Search Results !

लाल बहादुर सोनी ने कहा-शतरंज खेलने से बुद्धि का विकास होता है और सोचने-समझने की क्षमता का विकास होता है

  • पूर्व यूथ सर्विसेस अब रोटरी क्लब सागर एआई नेक्सस के द्वारा 120वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण कांची रेस्टोरेंट सागर में संपन्न

सागर। पूर्व यूथ सर्विसेस अब रोटरी क्लब सागर एआई नेक्सस के द्वारा आयोजित नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि आरसीसी मकरोनिया सदस्य लाल बहादुर सोनी ने कहा कि शतरंज खेलने से बुद्धि का विकास होता है, सोचने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बच्चों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सभी बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर भी खेल सकते है और अपना और अपने माता पिता का नाम रोशन कर सकते है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत कृष्णा सोनी ने किया।


 दरअसल 10 मई 2026 दिन रविवार को शतरंज का 120वां प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर एआई नेक्सस द्वारा सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में आयोजित किया गया। इसमें आॅर्बिटर अंकुर सिंह लोधी ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर एआई नेक्सस अध्यक्ष रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट, डॉ. अरविन्द गोस्वामी, अजय उपाध्याय, विकेश जैन की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 14 बच्चों ने सहभागिता की।

यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक नि:शुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाता है।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद गोस्वामी ने राष्ट्रीय खिलाड़ी देवांश ठाकुर के साथ शतरंज खेला और उसे और अन्य बच्चों को भी शतरंज की बारीकियां समझार्इं।