Type Here to Get Search Results !

बच्चों को मोबाइल से दूरी बनानी चाहिए और अपना फोकस बढ़ाने के लिए ध्यान लगाना चाहिए: प्रोफेसर डाॅ. अरूण कुमार

  • रोटरी क्लब सागर NEXUS के द्वारा 121वां साप्ताहिक निःशुल्क शतरंज कार्यक्रम

सागर ।
रोटरी क्लब सागर NEXUS के द्वारा आयोजित निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि डाॅ हरिसिंह गौर वि.वि. योग विभाग असिस्टेन्ट प्रोफेसर डाॅ. अरूण कुमार ने कहा कि सभी बच्चों को मोबाइल से दूरी बनानी चाहिए और अपना फोकस बढ़ाने के लिए ध्यान लगाना चाहिए योग करना चाहिए।



दिनांक 17/05/26 दिन रविवार को शतरंज का 121वां प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर NEXUS द्वारा सुबह 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में अजय उपाध्याय ने सभी बच्चों को प्रशिक्षण दिया यह प्रशिक्षण रोटरी क्लब सागर NEXUS अध्यक्ष रो. वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एड., मनीष सेन, रचना आदिवासी की उपस्थिति में दिया गया। इस प्रशिक्षण में 12 बच्चों ने सहभागिता की।

अनान्या शाही की छोटी बहन तीन वर्ष की हर्शिता शाही आज पहली बार आई।

यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 09 से 11 बजे तक निःशुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाएगा।

मुख्य अतिथि का स्वागत दर्शन श्रीवास्तव ने फूलमाला पहनाकर किया।