
इस बारे में गुरुवार को शाम 6:00 बजे कांची रेस्टोरेंट, 4 सिविल लाइन्स, सागर (म.प्र.) में रोटरी क्लब सागर नेक्सस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट द्वारा की गई।
बैठक में क्लब सचिव रोटेरियन इंजी. अंकुर सिंह ठाकुर ने सभी सदस्यों को माय रोटरी अकाउंट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं रोटेरियन पुष्पा पटैल द्वारा रोटरी क्लब सागर नेक्सस के बैंक अकाउंट एवं उससे संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई।
बैठक के दौरान आगामी सेवा कार्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं क्लब की भावी योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने समाजहित में अधिकाधिक सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. मो. अशफाक सिद्दीकी, रोटेरियन मोहित भल्ला, रोटेरियन यशवंत सिंह ठाकुर एडवोकेट, रोटेरियन मनीष यादव, रोटेरियन रामबहादुर शाही सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।