Type Here to Get Search Results !

सेवानिवृत्त आईपीएस अखिलेश सिंह का निधन, नर्मदापुरम में नर्मदा किनारे गार्ड आफ आनर के साथ पंचतत्व में विलीन

नर्मदापुरम/ भोपाल। सेवानिवृत्त आईपीएस अखिलेश सिंह का आज भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। श्री अखिलेश सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती आभा सिंह के पति थे। अखिलेश सिंह एक सौम्य, मिलनसार,सरल, शालीन व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। वह भोपाल के रविंद्र कॉलेज के अध्यक्ष रहे तथा शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय एवं डिमासट्रेशन स्कूल के पूर्व छात्र भी रहे हैं।   


आईपीएस सिंह अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी होने के साथ ही टिकट संग्रह के शौकीन थे। दोस्तो के बीच चुटकुले सुनानेके अलावा उनकी हॉबी रीडिंग और पौधरोपण थी। उनके निधन से राजधानी में शौक की लहर दौड़ गई। श्री अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर 11 बजे से 1:00 बजे तक उनके निवास 65 वैशाली नगर में दर्शनार्थ रखा गया, जहां से अंतिम संस्कार के लिए नर्मदापुरम ले जाया गया। जहां शाम कोे उनका अंतिम संस्कार गार्ड आफ आनर के साथ किया गया।


आईपीएस अखिलेश कुमार सिंह का सफर

जन्म-19 जुलाई 1957

जन्मस्थान-बुलंदशहर, उत्तरप्रदेश।

शिक्षा-एमएससी (मैथ्स), एलएलबी, बीएड।

राज्य पुलिस सेवा में चयन-1981

आईपीएस अवॉर्ड-1992

प्रशिक्षु पदस्थापना-गोविंदपुरा सीएसपी, भोपाल।

पदस्थापना-शाहजहांनाबाद, कोतवाली में सीएसपी, बुधनी में डीएसपी, राजगढ में एसडीओपी।

पुलिस अधीक्षक-देवास, बैतूल, सीहोर, होशंगाबाद।

उप पुलिस महानिरीक्षक-प्रशासन, कल्याण शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल। होशंगाबाद रेंज।

प्रतिनियुक्ति चीफ विजिलेंस आॅफीसर, वेस्टर्न कोल लिमिटेड, नागपुर।

पुलिस महानिरीक्षक-विशेष सशस्त्र बल, पुलिस मुख्यालय, भोपाल। रेल, भोपाल।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक-गुप्तवार्ता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

अंतिम पदस्थापना-अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।

उपलब्धि-2002-इंडियन पुलिस मैडल फॉर मेरीटोरियस सर्विसेस।