- गेहूं का अवैध परिवहन पकड़ा गया, बसंत इंटरप्राइजेज से एक लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला
दरअसल करोद कृषि मंडी में अधिसूचित गेहूं को परिवहन के लिए गुरुवार को बसंत इटरप्राइजेज के तीन ट्रकों में लोडिंग की गई। इनको अनुज्ञा पत्र के अनुसार गंजबसोदा के विश्वकर्मा ट्रेडर्स के वेयरहाउस में खाली होना थे। बावजूद भोपाल मंडी से रवाना होकर तीनों ट्रक गंजबासोदा नहीं पहुंचे, बल्कि सूखी सेवनिया के वेयर हाउस में खाली किया जा रहा था। इस पर मंडी सचिव नरेश परमार के निर्देशन में मंडी उड़नदस्ता में शामिल मंडी निरीक्षक जीवन सिंह राजपूत, श्रीमती किरण ठाकुर और सहायक मंडी निरीक्षक मोहम्मद जावेद की टीम ने तीनों ट्रकों की मौके पर ही जांच की। इसमें पाया गया कि अधिसूचित गेहूं 820.35 क्विंटल का अवैध परिवहन किया गया, जिस पर 1,30,052 रुपए का जुर्माना वसूला गया। साथ ही व्यापारी फर्म के खिलाफ जांच संस्थित की गई।
मंडी निरीक्षक जीवन सिंह राजपूत ने बताया कि वेयर हाउस में अधिसूचित कृषि उपज से भरे वाहनों को खाली करते समय निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) का उल्लंघन पाये जाने पर धारा 19(4) के कार्यवाही की गई।