- भोपाल में करोड़ों का फर्जीवाड़ा: बिल बनाने वाली 'शुक्ला मैडम' रडार पर, परिवार के खातों में भेजे करोड़ों रुपए
भोपाल। संस्कृति संचालनालय से फर्जी बिल लगाकर करोड़ों के गबन का खुलासा हुआ है। हबीबगंज पुलिस ने एडवोकेट राजकुमार पांडे को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व आईपीएस अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर भुगतान लेने का आरोप है। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

ऐसे हुआ करोड़ों का खेल
1. फर्जी दस्तखत: आरोपी ने पूर्व IPS के जाली सिग्नेचर कर संस्कृति संचालनालय में बिल पेश किए।
2. 'शुक्ला मैडम' का रोल: पूछताछ में पांडे ने बताया कि फर्जी बिल एक "शुक्ला मैडम मैनेजर" तैयार करती थी। पुलिस अब उसकी पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।
3. परिवार के खातों में पैसा: सरकारी खजाने से निकाली गई रकम आरोपी ने रिश्तेदारों और परिवार के बैंक खातों में ट्रांसफर की। सभी खाताधारकों से पूछताछ होगी।
पुलिस का बयान
हबीबगंज थाना प्रभारी ने बताया, "रिमांड में आरोपी से सख्ती से पूछताछ होगी। पता लगाया जा रहा है कि फर्जीवाड़े में और कौन शामिल है, पैसा कहां गया और कितने सरकारी कर्मचारी मिले हुए हैं। फर्जी दस्तावेज फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।"
आगे की कार्रवाई
- "शुक्ला मैडम" को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी।
- जिन खातों में पैसा गया, उनकी KYC और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री खंगाली जा रही है।
- संस्कृति संचालनालय के भुगतान सेक्शन की भी जांच होगी कि बिना वेरिफिकेशन रकम कैसे पास हुई।
आरोपी पर पहले से 10 केस दर्ज
क्लासिक सिक्योरिटी संचालक राजकुमार पांडे के खिलाफ टीटी नगर, एमपी नगर, कमला नगर और हबीबगंज थानों में कुल 10 मामले दर्ज हैं। इनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट और आपराधिक षड्यंत्र जैसी धाराएं शामिल हैं।
1. क्र. 909/2016, धारा 308, 324, 323, 506 IPC – थाना टीटी नगर
2. क्र. 288/2018, धारा 188 IPC – थाना कमला नगर
3. क्र. 287/2018, धारा 341, 294, 506 IPC – थाना कमला नगर
4. क्र. 490/2019, धारा 294, 323, 506, 34 IPC – थाना एमपी नगर
5. क्र. 1240/2021, धारा 420, 463, 465, 467, 468, 471, 406, 120-B IPC – थाना कमला नगर
6. क्र. 140/2024, धारा 188 IPC – थाना कमला नगर
7. क्र. 310/2025, धारा 75(1), 110, 324 BNS – थाना कमला नगर
8. क्र. 318/2025, धारा 326(G), 324(5), 351(2) BNS – थाना कमला नगर
9. क्र. 310/2025, धारा 75(1), 110, 324 – थाना कमला नगर
10. क्र. 0126, धारा 420, 467, 468, 471 – थाना हबीबगंज
सूत्रों के मुताबिक यह घोटाला लंबे समय से चल रहा था। पुलिस को शक है कि नेटवर्क में और बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।