इसके आयोजक वार्ड-59 के पालक (भाजपा) छविलाल विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के सफलतम, देश को विकास पथ पर आगे ले जाने वाले और रक्षा के क्षेत्र में प्रतिमान 12 वर्ष का उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत भोपाल के भेल इलाके के वार्ड-59 में बुधवार दोपहर सुभाष मार्केट स्थित हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके साथ ही भगवान श्री हनुमान की पूजा अर्चना की गई और प्रसादी वितरण किया गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में महिलाएं और कामकाजी परिवार भी शामिल हुए। भाजपा नेता विश्वकर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश के सहकारिता और खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के मार्गदर्शन में लगातार सामाजिक और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। इनमें समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल किया जा रहा है।
भारत का स्वर्णिम काल का प्रतीक हैं मोदी का कार्यकाल
इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल भारत का स्वर्णिम काल है। आज भारत की सीमाएं सुरक्षित की जा रही हैं तो वहीं सेनाओं का आघुनिकीकरण किया गया है। विदेशों में भारत की साख और धाक बढी है। देश का युवा अपने भविष्य के सफल होने का विश्वास लिए आगे बढ रहा है।
यह रहे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और प्रसादी वितरण में शामिल रहने वालो में भाजपा वार्ड-59 के पालक छविलाल विश्वकर्मा, वार्ड संयोजक साहिल खान, भाजपा मंडल मंत्री राजेश कुमार वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अशोक पांडे, प्रमोद शुक्रवारे, महेंद्र बराडे, संतोष धोसेले, आकाश अटवाल, अवधेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अनिल कुमार, बंटी यादव, मनोज यादव, विजय यादव, सतीश खरे, राजीव सिंह ठाकुर, गंगाराम वर्मा, संतोष यादव, संजय यादव, राजू पाटिल, छत्रपाल यादव, लल्लन तिवारी, सोहन यादव, आकाश मालवीय, श्रीमती सरस्वती पटेल, श्रीमती केसर टांक, श्रीमती सुरेखा राजपूत, श्रीमती रेखा नायडूृ, श्रीमती आशा यादव, श्रीमती नीलम प्रजापति, श्रीमती सुनीता नरवरे, श्रीमती रामप्यारी वर्मा, श्रीमती विमला वर्मा, श्रीमती कमला नेगी, श्रीमती डूना सोनकर, श्रीमती सुजाता रघुवंशी, श्रीमती भगवती धोसेले, श्रीमती लीलावती वर्मा, श्रीमती पूजा वर्मा, श्रीमती संगीता विश्वकर्मा, श्रीमती उषा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु थे।

