- पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल राजेश सिंह चंदेल पहुंचे पुलिस नियंत्रण कक्ष सीहोर, प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित एवं दिया मार्गदर्शन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पुलिस उप महानिरीक्षक देहात रेंज भोपाल, राजेश सिंह चंदेल ने पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पहले बैच के कर्मचारियों को विशेष रूप से संबोधित किया। उन्होंने उपस्थित पुलिस बल को सिंहस्थ महापर्व के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन,आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, सीसीटीवी निगरानी,प्रवेश एवं निकासी मार्ग प्रबंधन और ड्यूटी की बारीकियों तथा तकनीकी विषयो के बारे में विस्तार से बताया जाकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया ।

100% बल को प्रशिक्षित करने का है लक्ष्य:-
ज्ञात हो कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जिले की इकाई में पदस्थ शत-प्रतिशत पुलिस बल को कानून व्यवस्था, सुरक्षा और आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार करना है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेंद्र यादव, उपनिरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सिंहस्थ सेल की टीम तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारी उपस्थित रहे ।
पुलिस मुख्यालय द्वारा तैयार किए गए कैलेंडर के अनुसार यह प्रशिक्षण प्रति सप्ताह अलग-अलग बैच में निरंतर संचालित किया जाएगा, ताकि पूरा पुलिस बल सिंहस्थ ड्यूटी के लिए प्रशिक्षित हो सके।
