Type Here to Get Search Results !

दमोह: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिये 6 दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे डीआईजी सागर रेंज शशीन्द्र चौहान ने दिए प्रशिक्षणार्थियों को निर्देश

  • पुलिस कन्ट्रोल रूम दमोह में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिये  6 दिवसीय प्रशिक्षण में पहुंचे डीआईजी सागर रेंज सागर शशीन्द्र चौहान, प्रशिक्षणार्थियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

दमोह ।   सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मध्यप्रदेश पुलिस के द्वारा सभी जिलों में पुलिस बल का विशेष प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला दमोह में आयोजित 06 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सागर रेंज के डीआईजी शशीन्द्र चौहान ने सहभागिता करते हुये अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया । उन्होने आगामी सिंहस्थ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात-प्रबंधन, भीड़-नियंत्रण, आपदा-प्रबंधन, सुरक्षा-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।
 

पुलिस उपमहानिरीक्षक शशीन्द्र चौहान ने बताया कि सिंहस्थ 2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में पुलिस बल की भूमिका अहम होती है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, समर्पण एवं संवेदनशीलता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।उन्होने प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और अनुभव को व्यवहारिक रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया।



प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक पुलिसिंग,आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया,संचार व्यवस्था तथा समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। इस दौरान प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सुझाव दिये।