Type Here to Get Search Results !

दूसरोें का भविष्य बताने वाले बाबा स्वयं का भविष्य देख नहीं पाए: दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार नरेंद्र नमन शास्त्री

  • रेपिस्ट ज्योतिषाचार्य से नेताओं और रसूखदारों के संबंधों की पड़ताल में जुटी पुलिस
  • गिरफ्तारी के बाद अन्य पीड़ित महिलाओें के सामने आकर रिपोर्ट करने के आसार

महासमुंद (कॉमरेड शिखा दास)। महासमुंद जिले में एक बाबा की चर्चा जोरों-शोरों से चल रही है कि चावल देखकर दुसरोें का भविष्य बताने वाले बाबा स्वयं का भविष्य नही देख पाए। बागबाहरा थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने कथावाचक एवं ज्योतिषाचार्य के रूप में पहचान रखने वाले रायपुर जिले के निवासी नरेंद्र नयन शास्त्री को गिरफ्तार किया है।



एक महिला की शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।  जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने बलात्कारी बाबा को जेल भेज दिया।

सिलयारी से गिरफ्तार कर बागबाहरा लाई पुलिस

सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र नयन शास्त्री रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र के निवासी हैं और कथावाचन तथा ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उन्हें ह्लचावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा के रूप में भी पहचान मिली हुई है। महासमुंद पुलिस की टीम ने उन्हें सिलयारी से गिरफ्तार कर बागबाहरा लाया।



हाई प्रोफाइल मामले के रूप में हो रही जांच

आरोपी की सार्वजनिक पहचान और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़े होने के कारण मामले को हाई प्रोफाइल माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने जांच पूरी होने तक विस्तृत टिप्पणी करने से इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

चावल वाले बाबा गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन और प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (ज), 376 (2) (एन) और 376 (2) (एम) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बाबा के केला खिलाते ही बेहोश हो गई महिला, फिर किया रेप

मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में बागबाहरा में भागवत कथा के दौरान वह बाबा के संपर्क में आई थी। इस दौरान बाबा ने इलाज और भविष्य ठीक करने का झांसा देकर उसे अपने प्रभाव में लिया। आरोप है कि बाबा ने प्रसाद में केला दिया, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने लगातार शादी का झांसा देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रभावित किया और यह भी कहा कि वह उसके माता-पिता से बात करेगा। दर्द कराई गई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बाबा ने कुंडली में दो शादियों का संकेत देकर उसे भ्रमित किया तथा एक काला धागा बांधकर उसे अपने प्रभाव में रखने का प्रयास किया।

अदालत में बाबा के चेलों ने भगवान का नाम लेकर दबाव बनाया

पुलिस के अनुसार यह मामला अपराध क्रमांक 107/2026, दिनांक 06.06.2026 को धारा 376(2)(j), 376(2)(n), 376(2)(m) भा.दं.संहिता के तहत दर्ज किया गया। 09.06.2026 को बागबाहरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

इस दौरान समर्थकों व भक्तों ने मीडिया को वीडियो बनाने से रोकने का प्रयास किया और ‘जय श्री राम’ व ‘सीताराम’ के भजन कर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की।

अदालत में बचाव पक्ष के वकील प्रलय थिटे व शिवा पवार ने बताया कि आरोपी BP और शुगर सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित है।  मामले में अगली रिमांड की तारीख 23 जून 2026 नियत की गई है।