Type Here to Get Search Results !

हज से लौटे हज यात्रियों ने की स्टेट हज इंस्पेक्टर के कार्य की सराहना

बेगमगंज।  क्षेत्र से इस बार 28 हाजियों का काफिला हज के मुकद्दर सफर के लिए रवाना हुआ था। अक्सर यह शिकायत मिलती थी कि स्टेट हज इंस्पेक्टर पूरे हज के दौरान एक दो बार ही नजर आते हैं लेकिन इस बार भारतीय हज कमेटी द्वारा चयनित किए गए स्टेट हज इंस्पेक्टर साहिल इरशाद अहमद ने पूरा समय हाजियों के साथ बिताया और अपनी कार्य शैली से सभी हाजियों का दिल जीत लिया । जिससे हाजियों को हज के अरकान अदा करने में बहुत सुविधा हुई सभी हाजियों ने स्टेट हज इंस्पेक्टर के कार्य की जमकर सराहना की।


स्टेट हज इंस्पेक्टर साहिल इरशाद अहमद

(एस एच आई एमपीएफ 741-1-0 ) ने मध्य प्रदेश के बेगमगंज सहित भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा एवं अन्य जिलों से आए हाजियों के साथ अत्यंत सहयोगपूर्ण, जिम्मेदार और समर्पित व्यवहार किया। उन्होंने हाजियों को हर स्तर पर मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की, जिससे यात्रा अधिक सुगम और व्यवस्थित रही।

खासकर हज के महत्वपूर्ण 5 दिनों ( मिना, अराफात, मुजदलिफा, जमरात आदि ) की विस्तृत और सरल जानकारी देकर हाजियों को बहुत लाभ पहुंचाया। उनकी दी गई जानकारी और मार्गदर्शन से हाजियों को हज के अरकान, व्यवस्थाओं और जरूरी सावधानियों को समझने में काफी आसानी हुई, जिससे वे अपने हज को बेहतर तरीके से अदा कर सके।

साहिल इरशाद अहमद ने हाजियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास किया तथा हर परिस्थिति में धैर्य, विनम्रता और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन और सहयोग से बेगमगंज, भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा एवं अन्य क्षेत्रों के हाजियों को विशेष लाभ प्राप्त हुआ और उनमें संतोष एवं विश्वास का वातावरण बना।

स्टेट हज इंस्पेक्टर के रूप में उनका कार्य अत्यंत सराहनीय रहा है तथा उनकी ईमानदारी, सेवा भावना और समर्पण प्रशंसा के योग्य पाए जाने पर हज यात्रा से लौटे 20 हाजियों के जत्थे ने जमकर तारीफ करते हुए भारतीय हज कमेटी , मध्य प्रदेश हज कमेटी का आभार व्यक्त किया है।