Type Here to Get Search Results !

तीन दिवसीय पोलियो के अवसर पर बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

  • तीन दिवसीय पोलियो के अवसर पर रोटरी क्लब सागर नेक्सस द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए बीना रेलवे स्टेशन पर पिलाई बच्चों को दवाई

बीना (सागर)।  बीना से दुर्ग की यात्रा के दौरान बीना रेलवे स्टेशन में रोटरी क्लब सागर नेक्सस के अध्यक्ष रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा (एडवोकेट) ने छोटे बच्चों को पोलियो की खुराक (पोलियो ड्रॉप्स) पिलाकर अभिभावकों को पोलियो से बचाव के प्रति जागरूक किया।



रोटेरियन एडवोकेट राणा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समय-समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाई जानी चाहिए, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे।

रोटरी क्लब सागर नेक्सस समाजहित एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।