ग्रामवासियों सरपंच रणधीर सिंह के नेतृत्व में चंद्रभान सिंह, ओमप्रकाश, माधोसिंह, ख़िलानसिंह, तुलसीराम, ब्रजेश लोधी, मनोहर लोधी, अजबसिंह, चन्दनसिंह, बेनीप्रसाद, नारायणसिंह, अजब सिंह इत्यादि सहित करीब 50 -60 लोगों ने बेगमगंज आकर दिए गए ज्ञापन में एसडीएम सुश्री प्रियंका भलावी से मांग की है कि जमुनिया गोंडाखोह में अतिक्रमणकर्ता उदयराम पिता हरप्रसाद द्वारा सड़क के पीछे से बने अपना कच्चे मकान को तोड़कर बहुत चौड़ी सड़क को दबाते हुए अबैध कब्जा कर बिल्कुल सकरी करके पक्का भवन निर्माण कराया जा रहा है। जिससे उक्त मार्ग बिल्कुल सकरा होंने से ट्रैक्टर -ट्रॉली, जीप, जेसीबी या एम्बुलेंस जैसे वाहनों का निकलना बंद हो जाएगा और गांव सहित आगे के गांवों वालों को भी आवागमन में भारी परेशानी होगी। निर्माधिन भवन का काम रुकवाकर सरकारी आम रास्ता पर से उसका अतिक्रमण हटवाकर खुलवाया जाए।
एसडीएम प्रियंका भवाली ने ग्रामवासियों की मांग पर तत्काल तहसीलदार प्रमोद उइके को उक्त निर्माधिन कार्य को रुकवाकर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए है।