Type Here to Get Search Results !

भारत का पहला एवं सबसे बड़ा स्वदेशी व्यापार महोत्सव में देशभर के उद्योग, व्यापार, MSMEs, स्टार्टअप, ODOP, GI उत्पाद, हस्तशिल्प एवं निवेश के व्यापक अवसर होंगे

  • भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में मध्य प्रदेश की सहभागिता को लेकर अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई से CAIT प्रतिनिधिमंडल की भेंट

भोपाल।  Confederation of All India Traders (CAIT), मध्य प्रदेश के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी अधिकारी नीरज मंडलोई से सौहार्दपूर्ण वातावरण में भेंट कर "भारतीय व्यापार महोत्सव 2026" में मध्य प्रदेश शासन की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।  प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सुनील जैन '501', संदीप गोधा तथा जिला अध्यक्ष, भोपाल धर्मेंद्र शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष, भोपाल धर्मेंद्र शर्मा ने भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) तथा Confederation of All India Traders (CAIT) के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त, 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले "भारतीय व्यापार महोत्सव 2026" की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि यह भारत का पहला एवं सबसे बड़ा स्वदेशी व्यापार महोत्सव होगा, जिसमें देशभर के उद्योग, व्यापार, MSMEs, स्टार्टअप, ODOP, GI उत्पाद, हस्तशिल्प एवं निवेश के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे।

अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने महोत्सव की अवधारणा की सराहना करते हुए मध्य प्रदेश शासन की सहभागिता पर सकारात्मक आश्वासन दिया तथा राज्य के विभिन्न विभागों के माध्यम से महोत्सव में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही, आगामी चरण में महोत्सव की आयोजन समिति द्वारा विस्तृत प्रस्तुतीकरण (Presentation) दिए जाने पर भी सकारात्मक सहमति व्यक्त की गई।

CAIT प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश शासन की सहभागिता से प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों, MSMEs, हस्तशिल्प, जनजातीय उत्पादों एवं निवेश संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।