Type Here to Get Search Results !

आपरेशन व्हाइट पाउडर: दो कारों में 200 किलो से ज्यादा पार्सल पैक गांजा बिधनू में पकड़ा गया, दो तस्कर रोहित और शिवम गिरफ्तार

  • एडीसीपी साउथ सुमित रामटेके की टीम का बड़ा एक्शन, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से दो कारों से बरामद किया गया 219 किलो गांजा
  • उड़ीसा से सूखे नशे गांजे की डिलीवरी लेकर निकले तस्कर, रास्ते में कानपुर क्राइम ब्रांच ने धर-दबोचा, अब मास्टरमाइंड की तलाश तेज
  • तस्करों का प्लान था—माल पहुंचाओ और निकल जाओ, क्राइम ब्रांच टीम का प्लान था—पहले माल दिखाओ, फिर हिसाब बताओ

कानपुर (वेद गुप्ता) ।
कानपुर कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने लगातार आॅपरेशन वाइट पाउडर के तहत कार्यवाही कर नशा तस्करों की धरपकड़ कर नस्तनाबूत करने के सफल आॅपरेशन से नशा माफियाओ ने सोचा था दो कारों में गांजे की भारी खेप भरकर आराम से मंजिल तक पहुंच जाएंगे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में क्राइम ब्रांच और बिधनू पुलिस चेकपॉइंट नहीं, पूरा एक्शन प्लान खड़ा है!


पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर चल रहे आपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में पुलिस ने दो संदिग्ध कारों को घेर लिया। तलाशी शुरू हुई तो कारों से निकला 200 किलो से अधिक गांजा। बस फिर क्या था—तस्करों की डिलीवरी वहीं कैंसिल और तस्कर रोहित-शिवम गिरफ्तार कर लिए गए।

उड़ीसा से आया माल, चित्रकूट में होनी थी डिलीवरी

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गांजे की यह बड़ी खेप उड़ीसा से लाकर चित्रकूट और आसपास के जिलों में सप्लाई की जानी थी। यानी नशे का नेटवर्क लंबा था, लेकिन बिधनू में खाकी ने उसकी एक बड़ी कड़ी पकड़ ली।



दो कूरियर पकड़े, अब पर्दे के सिंडिकेट की बारी

क्राइम ब्रांच को तकनीकी सहायता से तस्करों की बातचीत के अहम सुराग और आडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है। अब पुलिस उन चेहरों तक पहुंचने में जुटी है, जो कारों में माल भरवाकर खुद पर्दे के पीछे बैठकर पूरा खेल चला रहे थे।