Type Here to Get Search Results !

सावन के अंतिम सोमवार को श्री जागेश्वर महादेव मंदिर कोरल लाइफ फेस 2 में हुआ भव्य अभिषेक

भोपाल। सावन के पावन अंतिम सोमवार के अवसर पर श्री जागेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक अभिषेक किया गया। इस धार्मिक आयोजन में कॉलोनी के अध्यक्ष, सहित समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।


अभिषेक के दौरान भगवान शिव का जल, दूध एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से कॉलोनी एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। आयोजन में महिलाओं, वरिष्ठजनों एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

कॉलोनी समिति एवं श्री जागेश्वर महादेव मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सावन के अंतिम सोमवार का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण रहा।


इसमें मुख्य रूप से मंदिर समिति संरक्षक राकेश कश्यप, मनजीत सिंह , गोविंद घेंघट, नन्दकिशोर मालवीय, विनोद महेरिया, देवी सिंह यादव, शंकर साहू, शोभाराम कंवर, चंद्र कुमार डेहरिया, विक्रम कटारिया, विनीत गोदारिया, अविनाश राय, चंपालाल सिखेरिया. करण सिंह पलैया, अतुल विश्वकर्मा, विवेक सिरके, सुरेश रोहनकर, हरीश यादव, उमाशंकर गुप्ता, संजय रायकवार,प्रमोद शर्मा, बृजेश सेन, पुनीत शर्मा रंजीत सिरमैया, सतीष शर्मा, निर्मल रजानी, नीलम चौरसिया, हरिशंकर चौरसिया, उदय शर्मा,अजय गुप्ता अतुल वर्मा, गुरमीत सिंह, गोविंद राव ,मोहित थरेजा, संतोष सूर्या, गोपाल अग्रवाल,नरेंद्र नामदेव, राजीव चौधरी, जयपाल सिंह चौहान, दिनेश महेरिया, राज रैकवार, अभिषेक सोनी, महेश महेरिया, बहादुर सोलंकी, सुधीर चौरसिया, रणजीत सिंह, कन्हैया लाल सोनी, आनंद मालवीय,  सत्यम राठौर और  कॉलोनी समिति अध्यक्ष भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।