Type Here to Get Search Results !

वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत केंद्रीय जेल भोपाल और जे.के. अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण

भोपाल। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत शनिवार को भोपाल में विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जे.के. अस्पताल परिसर, कोलार रोड में एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण का संकल्प लिया गया।

                                                                                                                                                                                                                                      इसमें जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार के साथ ही समस्त जेल स्टाफ शामिल रहा। पौधारोपण जेल की गौशाला के आसपास किया गया, ताकि गोबर की खाद के साथ ही सिंचाई होती रहे।                                                                        
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर श्री चौकसे गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि एलएनसीटी समूह के सभी कैंपसों में परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य उपलब्ध एवं स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एलएनसीटी कोलार, भोपाल परिसर में गुरुदेव का साहित्य उपलब्ध है। साथ ही विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान मेडिकल की छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व संकल्प पत्र भी वितरित किए गए। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, संस्कार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इसी क्रम में केंद्रीय जेल भोपाल परिसर में भी वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत तरु रोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के संवर्धन का संदेश दिया गया।


उपजोन समन्वयक भोपाल आर पी हजारी ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा संचालित वृक्ष गंगा अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पौधारोपण के साथ समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, वृक्षों के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण करना है।