- मुरैना पुलिस लाइन में संवाद कार्यक्रम: सिंहस्थ की तैयारी के बारे जानकारी दी गई तो पुलिस वालो की समस्याओं को सुनने के बाद दिया समाधान का आश्वासन
मुरैना। मुरैना शहर में पुलिस की तिरंगा यात्रा निकली, जिसकी अगुवाई उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना ने की। इस तिरंगा यात्रा को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ आया। तिरंगा यात्रा के दौरान कई जगह भारत माता के नारे सहित देशभक्ति के नारे आम जनता ने लगाए।
इस आकर्षक और प्रभावी तिरंगा यात्रा के उपरांत पुलिस लाइन, मुरैना स्थित सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक चंबल रेंज सुनील कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना सहित जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।
सिंहस्थ मेला-2028 की ड्यूटी एवं तैयारियां
आगामी सिंहस्थ मेला-2028 के संबंध में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। मेले के दौरान कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा पुलिस बल की भूमिका के संबंध में आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही ड्यूटी के दौरान अनुशासन, सजगता, संवेदनशीलता एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में जानकारी
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लागू नवीन आपराधिक कानूनों के प्रमुख प्रावधानों एवं पुलिस कार्यप्रणाली पर उनके प्रभाव के संबंध में जानकारी दी गई। अपराध पंजीयन, विवेचना, साक्ष्य संकलन एवं प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही के दौरान कानून के प्रावधानों का प्रभावी एवं सही ढंग से पालन सुनिश्चित करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

पुलिस कर्मचारियों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाएं
पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के हित में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से ढरढ, ढऌढर एवं पेट्रोल भत्ता आदि के संबंध में पात्रता, उपलब्ध सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया। पुलिस कर्मचारियों को विभागीय कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने एवं पात्रतानुसार उनका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पुलिसकर्मियों की व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं पर संवाद
संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनकी ड्यूटी से संबंधित व्यावसायिक समस्याओं के साथ-साथ व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना गया। कर्मचारियों द्वारा रखी गई समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करते हुए उनके यथासंभव शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
समस्याओं के समाधान की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई होगी
समस्याओं को सुनने के बाद उप पुलिस महानिरीक्षक सुनील जैन ने पुलिसकर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। साथ ही जिले स्तर पर निराकृत होने वाली समस्याओं को समयसीमा में समाधान के निर्देश दिए।