कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी,एवं उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी,, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट,सहित विभिन्न समाजों के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्राह्मण सभा, सेन महासभा, कायस्थ महासभा सहित अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजन की शुरुआत श्री सत्यनारायण कथा से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक भवन से श्री नाग मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। नाग मंदिर पहुंचकर नागदेवता की पूजा-अर्चना एवं अभिषेक किया गया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
समारोह में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 12 में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए राज चौरसिया पुत्र कामता प्रसाद, महेंद्र चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया तथा कुमारी गौरी चौरसिया पुत्री भगवानदास को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10 में बेबी चौरसिया पुत्री भगवानदास, वेद पुत्र कामता प्रसाद तथा चंद्रभान चौरसिया पुत्र मनीष चौरसिया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जगदीश चौरसिया, रामदयाल चौरसिया, रामाधार चौरसिया, विनय चौरसिया, मनोज चौरसिया, लीलाधर चौरसिया, मनीष चौरसिया, फूल सिंह सहित अनेक वरिष्ठ समाजजन मौजूद रहे।
अतिथियों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने से नई पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता, संस्कार और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।