Type Here to Get Search Results !

बेगमगंज में अवैध कॉलोनी-मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा

  • रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
बेगमगंज।  नगर में कॉलोनाइजर्स द्वारा ग्राहकों को सब्जबाग दिखाकर प्लॉट तो बेंच दिए गए लेकिन वायदे के मुताबिक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो अचानक श्रीसिद्धेश्वर बालाजीपुरम के कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने विरोध में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन एसडीएम प्रियंका भलावी को देकर श्रीसिद्धेश्वर कॉलोनी वार्ड नम्बर 17 श्याम नगर में सड़क , बिजली , पानी और साफ -सफाई सहित अन्य घोषित सुविधाओं को पूरा कराने की मांग की गई ।


एसडीएम भलावी को दिए गए ज्ञापन में कॉलोनाइजर्स पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए निशा यादव , पूजा लोधी , मनीषा तोमर , सुनीता तोमर , विनीता बाई , झूला बाई , पिंकी , सीताराम शिल्पकार एडवोकेट , गुलशन यादव , गजराज सिंह यादव , गोविंद ठाकुर ,नीलेश अहिरवार , आकाश , सत्येंद्र सिंह , हरकौली इत्यादि सहित तीन दर्जन से अधिक महिलाओं एवं लोगों ने आरोप लगाया है कि 2012 में श्याम नगर एवं हदाईपुर के बीच में कॉलोनाइजर्स द्वारा श्रीसिद्धेश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी नामक कॉलोनी विकसित की गई थी जिसमें उन्होंने प्लॉट लिए थे। कॉलोनी में उन्हें मकान बनाए हुए 14 वर्ष हो गए फिर भी कीचड़ , गंदगी से भरी हुई सड़के एवं नालियां आज भी जस की तस है। ओर ना ही उन्हें आज तक स्थाई बिजली कनेक्शन मिले है और पेयजल संकट भी बराबर बना हुआ है। जबकि कॉलोनाइजर्स में एक भागीदार स्वंय इस वार्ड का पार्षद है। उससे कई बार कालोनीवासियों द्वारा कहा गया लेकिन उसने ओर अन्य भागीदारों द्वारा उन्हें दुत्कार कर कहा गया कि कुछ नही करवाएंगे , जो बने तो करवा लो , तब वो लोग शिकायत लेकर एसडीएम के पास आए हैं।

कॉलोनाइजर्स द्वारा प्लॉट बेचते समय अपने प्रचार पंपलेट , बोर्ड एवं अन्य प्रकार से उन्हें पक्की सड़के , बिजली , पानी , मंदिर , पार्क और अन्य आवश्यक सुविधाओं को देने का वायदा किया था। जिसके झांसे में आकर उन्होंने मंहगे दामों पर प्लॉट लेकर मकान बना लिए लेकिन इतने वर्षों के बाद भी आज दिनांक तक कोई भो सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। 
एसडीएम प्रियंका भलावी का कहना है कि उन्होंने सभी की समस्या को सुना और व संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेंगी एवं कॉलोनाइजर्स को नोटिस देकर कॉलोनी वैध कराकर उसमें सभी मूलभूत सुविधाओं को जल्दी ही पूरा कराने का काम करें , अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।