वाहन टैगिंग व्यवस्था बार बार ठप्प होने से सबसे ज्यादा नुकसान हरी सब्जी या अन्य सब्जियों के व्यापार में हो रहा है इसलिए इस वाहन टैगिंग व्यवस्था को वापस लिया जाए -ज्ञानेश मिश्र
कानपुर (वेद गुप्ता)। उत्तरप्रदेश में जियोटैग ऐप द्वारा वाहन टैगिंग व्यवस्था के बार बार फेल होने के कारण वाहन टैगिंग व्यवस्था, प्रयोग के तौर पर लागू होने के दौरान प्रदेश में 451 व्यापारियों उद्यमियों को जारी नोटिसों, गेट पास की समय-सीमा संबंधी नियमों, प्रोपराइटरशिप फर्मों को पार्टनरशिप में परिवर्तित करने के जटिल प्रावधानों को वापस लेने सहित मंडी व्यवस्था से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर चकरपुर सब्जी मंडी मे हरी सब्जी, फल, आलू, प्याज आदि व्यापारियों सहित जिले के व्यापारियों के साथ सड़क पर धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन ई-मेल के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान चकरपुर मंडी में कारोबार बंद रहा।
वाहन टैगिंग वापस नहीं होने पर अनशन करेंगे व्यापारी
इस मौके पर तय हुआ कि एक सप्ताह में वाहन टैगिंग व्यवस्था वापस न लेने पर मंडी परिषद कार्यालय किसान भवन, गोमती नगर, लखनऊ में प्रदेश की मंडियों व कृषि उत्पाद के व्यापारियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व अनशन किया जाएगा। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वालों में भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चकरपुर मंडी से पंकज कुशवाहा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष व हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ पांडेय आदि थे।
कानपुर: वाहन टैगिंग के खिलाफ चकरपुर मंडी में कारोबार ठप करके कारोबारियों ने किया जबर्दस्त धरना-प्रदर्शन
अगस्त 25, 2026
Tags