Type Here to Get Search Results !

भेल ठेका श्रमिकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। भेल वर्कर्स कॉन्ट्रैक्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने आज नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (NFITU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर भेल के ठेका श्रमिकों की समस्याओं से अवगत कराया।


ज्ञापन में केंद्र सरकार के समान/लागू केंद्रीय न्यूनतम वेतन, जॉब सिक्योरिटी एवं लेबर कोड का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। यूनियन ने कहा कि भेल के हजारों ठेका श्रमिक लंबे समय से कार्यरत हैं और उन्हें उनके अधिकारों का उचित लाभ मिलना चाहिए।

डॉ. दीपक जायसवाल ने श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उचित स्तर पर विषय को उठाने का आश्वासन दिया।