Type Here to Get Search Results !

थाना रेलबाजार पुलिस द्वारा 16.100 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


कानपुर नगर ।  कमिश्नरेट कानपुर नगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रेलबाजार पुलिस द्वारा दिनांक 04.09.2026 को बंदरिया बाग पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके ट्रॉली बैग एवं पिट्ठू बैग से 16 पैकेटों में कुल 16.100 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गौतम राय पुत्र उमेश राय, निवासी ग्राम सिकन्दरा, थाना बाढ़, जनपद पटना, बिहार, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई। प्रकरण में थाना रेलबाजार पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त छावनी श्रीमती प्रियंका बाजपेयी।