कानपुर (वेद गुप्ता)। सेवा संकल्प अभियान के तत्वावधान में दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में रंगोली बनाई गई । रंगोली की थीम राष्ट्रीय प्रतीक एवं विकसित भारत 2047 थी। रंगोली का साइज 17 x17 फीट थी।
छात्राओं आफिया निशा, सायना अंसारी, तस्मिया नूर, आंचल वर्मा, अनुपमा ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया एवं अत्यंत कलात्मक ढंग से राष्ट्रीय प्रतीक एवं गौरव चिन्ह झंडा, कबूतर, फूल एवं ए आई और विकसित भारत को उकेरा। छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में अत्यंत उत्साह पूर्वक भाग लिया।
चित्रकला विभाग की डॉक्टर पूजा श्रीवास्तव, बी . एड विभाग की डॉक्टर पिंकी द्विवेदी एवं गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ विनीता श्रीवास्तव ने छात्राओं के साथ अत्यधिक लगन एवं परिश्रम से रंगोली बनवाई। कृति का रंग संयोजन ,अनुपातिकता विषय वस्तु की स्पष्टता एवं स्वच्छता अत्यंत मनमोहक थी।