- नागरिकों ने हर शाम बस स्टैंड से लेकर सड़कों किनारे बेतरतीब पार्किंग और हाथठेलों से जाम की समस्या से निजात के लिए यातायात अमले की पदस्थी की मांग की
शहर में बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, सागर रोड, कृषि उपज मंडी, गांधी बाजार रोड, गर्ल्स स्कूल रोड ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थान है जहां आए दिन जाम लगता है और इन छह स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की आवश्यकता बरसों से लोग महसूस कर रहे हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के आगमन पर कई बार नगर के गणमान्य लोग इस मांग को रख चुके हैं लेकिन आज तक पद बढ़ाना तो दूर एक भी ट्रैफिक पुलिस का जवान शहर में पदस्थ नहीं होने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात दिन लोगों की सेवा में लगे हुए पुलिस के जवानों और नगर सैनिकों को अन्य जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद बस स्टैंड पुराना बस स्टैंड आदि पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मशक्कत करना पड़ रही है।
ऐसा नहीं है कि जिले से लेकर संभाग तक के अधिकारियों को जानकारी ना हो व जनप्रतिनिधि भी इससे अनभिज्ञ नहीं है। बावजूद इसके शहर में एक भी ट्रैफिक पुलिस आरक्षक की पदस्थापना नहीं होना प्रशासनिक कसावट पर सवालिया निशान है।
नागरिकों ने की यातायात आरक्षकों की पोस्टिंग की मांग
शहर के बुद्धिजीवी अधिवक्ता गणों में चांद मियां, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, मूरत सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश त्रिवेदी, सईद कमर खान, एडवोकेट राजेश यादव, दामोदर प्रसाद चौबे, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, पत्रकार सतीश दुबे, गुफरान अली, राजेश श्रीवास्तव बबलू मुंशी, आमोद शर्मा, विनय ठाकुर, प्रभु नेमा, हेमराज राठौर, महेश नेमा, समाजसेवी शिवनारायण नीखरा, विद्यानंद शर्मा, मंशाराम पंथी, हफीज अली, राजेश जैन इन्दोरी, सैयद आबिद हुसैन, प्रदीप सोनी शून्य, मुन्ना अली दाना, मुजाहिद अहमद, राशिद मंसूरी, नस्सू ठेकेदार, पवन दुबे, हाजी शफीक अली, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, जिनेश कुमार जैन, सचिन तोमर, राजू नेमा, राकेश श्रीवास, शादाब मंसूरी, ताहिर सौदागर, फरहान लाला, कमलेश विश्वकर्मा आदि ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता से नगर में आधा दर्जन ट्राफिक आरक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए थाने से फोर्स लगाते हैं। जहां भी जरुरत होती है, वहां व्यवस्था करते हैं। ट्रैफिक भी पुलिस का ही हिस्सा है। फिर भी बेगमगंज में पूर्व की भांति दो ट्रैफिक आरक्षक की पोस्टिंग के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएंगे।
-सोनाली गुप्ता, एसडीओपी, बेगमगंज