05 सितंबर को थाना नीमच सिटी पुलिस टीम ने अपराध विवेचना के दौरान आमरोड-दरक वेयर हाउस के सामने गिरदौड़ा क्षेत्र में संदेह के आधार पर एक महिला को पकड़ा। महिला के पास रखे सामान की तलाशी लेने पर उसमें कुल 11 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम प्राप्त हुआ। जिसे विधिवत जब्त किया।
प्रकरण में थाना नीमच सिटी पर धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में अवैध अफीम उपलब्ध कराने वाले को एनडीपीएस एक्ट के तहत सहआरोपी बनाया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।