यूथ हॉस्टल की ओर से एस. ए. नकवी, बी. आर. नायडू, शैलेश अग्रवाल, रमेश कुराड़िया, अमित कुमार, रामनंदन सिंह एवं सतेन्द्र कुमार ने ट्रेकर्स टीम का नेतृत्व किया।
यूथ हॉस्टल के दीपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस ट्रेकिंग में कुल 52 ट्रेकर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष बात यह रही कि प्रतिभागियों में 4 वर्ष की आयु से लेकर 75 वर्ष तक के सदस्य शामिल रहे। युवाओं के साथ मातृशक्ति ने भी पूरे उत्साह और उमंग के साथ ट्रेकिंग में सहभागिता की।
टीम लीडर सतेन्द्र कुमार ने कहा कि ट्रेकिंग के दौरान सभी ट्रेकर्स ने अनुशासन, प्रकृति प्रेम एवं वन्यजीवों के प्रति करुणा का परिचय देते हुए पूरे दिन ट्रेकिंग का आनंद लिया। पहाड़ी रास्तों, घाटियों, चट्टानों और हरियाली से घिरे नदी एवं जलप्रपात क्षेत्र ने सभी को रोमांचित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राकृतिक स्थल हमारी प्राचीन साधना एवं सांस्कृतिक परंपराओं से भी जुड़े हुए हैं।
ट्रेकिंग के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया तथा ट्रेकिंग मार्ग एवं प्राकृतिक स्थल पर किसी प्रकार का कचरा नहीं फैलाने का संदेश दिया गया।
आयोजन का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता, धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देना तथा युवाओं में साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ट्रेकर्स, टीम लीडर्स एवं सहयोगकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।