कानपुर (वेद गुप्ता)। आज दिनांक 16.09.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना सचेंडी, कल्याणपुर एवं बिल्हौर में अर्दली रूम आयोजित कर लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण करने तथा भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत चिन्हित अपराधी, सांप्रदायिक एवं माफिया प्रवृत्ति के व्यक्तियोंका भौतिक सत्यापन कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी एवं आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाए रखने, फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार एवं शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही शराब की दुकानों को निर्धारित समय पर बंद कराने, बैंकों/एटीएम की निगरानी, प्रभावी रात्रि गश्त, धार्मिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं तीन सवारी के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए।