- भाषण प्रतियोगिता का विषय था विकसित भारत की संकल्पना 2047
कानपुर । सेवा संकल्प अभियान के तत्त्वावधान में दिनांक 22-09-2026 को दयानन्द गर्ल्स पी० जी० कालेज, कानपुर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय, " विकसित भारत की संकल्पना 2047 था।
छात्राओं ने विकसित भारत को लेकर नवीन विचार, अपेक्षाएं, भविष्य की शिक्षा, विज्ञान, तकनीकि, सामाजिक आचार विचार, प्रत्येक पहलू पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। छात्राओं की कल्पनाशीलता एवं अभिव्यक्ति अत्यधिक प्रभावी थी । निर्णायक मंडल में प्रोफे० सुमन सिंह, प्रोफे० अंशु पांडे एवं डॉ० मिथलेश गंगवार थी।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आयुषी यादव, द्वितीय स्थान आर्या राठौर, तृतीय स्थान अर्पिता पाण्डे, सांत्वना पुरस्कार वंशिका पचौरी तथा रुबा ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफे० अभिलाषा गौर ने किया।
कार्यक्रम में प्राचार्या प्रोफे० वन्दना निगम, डायरेक्टर प्रोफे० अर्चना वर्मा, डॉ० संगीता सिरोही, डॉ० दीपाली सक्सेना तथा डॉ० दीप्ति शुक्ला उपस्थिति कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।