अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने बताया कि आज लोक अदालत में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के क्लेम प्रकरण, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, पारिवारिक मामले, अपराधिक सिविल राजीनामा योग अपील, श्रम, विद्युत प्रकरण एवं समस्त दीवानी मामलों का आपसी सहमति से निराकरण किया गया।
नगर पालिका के जलकर वसूली एवं संपत्तिकर वसूली के 211 प्रकरण में 720540 रुपए ओर बिजली विभाग के 201 प्रकरण का निराकरण हुआ और 1445932 रुपए राशि वसूली हुई। वहीं बैंकों के 5 प्रकरण में 5 लाख 23 हजार की वसूली हुई। प्रिलिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण आपसी सहमति किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अधिवक्ता परिषद के राजेश यादव, राजकुमार खरे, आमोद शर्मा, अभिनव मुंशी, शैलेष जैन, मूरत सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश त्रिवेदी, श्यामनारायण रावत, राजेश श्रीवास्तव, इंद्राज सिंह ठाकुर आदि उपस्थित रहे।