शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। मार्ग में जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा कथा स्थल दशहरा मैदान पहुंचने के बाद विधि विधान के साथ कथा का शुभारंभ किया गया।
समस्त कोठारी परिवार एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य पं. आशीष दुबे श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी।
आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया जाएगा। कथा श्रवण के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कथा का समापन 3 अक्टूबर शनिवार को पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।