इसको लेकर पिछले तीन दिन से विद्युतकर्मियों की टीम को लेकर चल समारोह के सभी मार्गों की विद्युत लाइन को ऊंचा कर दिया है और जो स्थान शेष रह गए हैं उधर भी लगातार लाइन को ऊंचा कराया जा रहा है। जिसके कारण श्री गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह अब निर्बाध रूप से निकलेगा क्योंकि कुछ मार्गों पर विद्युत लाइन नीचे थी और श्रीगणेश प्रतिमाएं ऊंची थी ओर ट्रैक्टर- ट्रॉली पर झांकियों को सजा-सवारकर निकाला जाएगा।
जिसको लेकर लोगों ने शांति समिति की मीटिंग में आशंका व्यक्त की थी कि जब श्रीगणेश प्रतिमाओं की झांकियां विसर्जन को लेकर निकलेंगे तब नीचे झूलती हुई विद्युत लाइन बाधक हो सकती हैं।
इसको लेकर विद्युत वितरण कंपनी के सहायक प्रबंधक भूरेलाल शाक्या द्वारा रातदिन हाड़तोड़ मेहनत कर कार्य को अंजाम दिया गया।
इसको लेकर हिंदू उत्सव समिति एवं सभी श्रीगणेश झांकियां के प्रबंधकों द्वारा सहायक प्रबंधक भूरेलाल शाक्या एवं सभी विद्युतकर्मियों की प्रशंसा की गई है।