- नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान, नई जिम्मेदारी पर कार्यकर्ताओ मे उत्साह व शुभकामनाओं का सिलसिला
नीतू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी उनके कुशल नेतृत्व, संगठन के प्रति समर्पण और यति संकल्प संस्थान, वनवासी कल्याण आश्रम के माध्यम महिलाओ, वंचितों, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र मे सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान माना जा रहा है।
बधाई संदेश में कहा गया कि नीतू सिंह ने संगठनात्मक दायित्वों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाया है। उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण रहेगी।
शुभचिंतकों ने कहा कि नीतू सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्हें विश्वास है कि वह अपने नए दायित्व का पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।
इस अवसर पर उन्हें प्रतिष्ठित जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की गई। साथ ही उम्मीद जताई गई कि वह जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर संगठन का गौरव बढ़ाएंगी।