Type Here to Get Search Results !

आमने-सामने दो बाइक की भीषण भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बेगमगंज ।  नया नगर गांव के पास सुबह करीब 9 बजे दो बाइक सवारों की बाइकों की आमने -सामने हुई भीषण भिड़ंत में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन गंभीर स्थिति के कारण दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सूत्रों के अनुसार ग्राम नया नगर निवासी उवेस मो. पिता लाल मो. अपनी बाइक से बेगमगंज आ रहे थे और उसी गांव का निवासी अमित कुमार पिता शोभाराम अपनी बाइक से गांव वापिस जा रहा था कि दोनों तेजरफ्तार बाइकों की बिल्कुल आमने - सामने भिड़ंत हो गई। दोनों सड़क पर गिरे ओर बुरी तरह घायल हो गए।

उवेश मो. को मुंह , सिर और हाथ -पांव में जबकि अमित कुमार को सिर , कांधे , हाथ- पांव ओर कमर में चोट आई है।  भीषण सड़क दुर्घटना देखकर राहगीरों ने उनके परिजनों के मोबाइल नंबर लेकर सूचित किया और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचवाया।

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।