Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स कल्याण संघ ने मनाया अभियंता दिवस

  • वयोवृद्ध अभियंताओं एवं जन्मदिन धारकों का किया गया सम्मान

भोपाल।  15 सितंबर 2026 को सर मोक्ष गुंडप्प विशेषवरैया जयंती पर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स कल्याण संघ द्वारा एक स्थानीय होटल में अभियंता दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र  आर बी मिश्रा द्वारा की गई। इस आयोजन में कल्याण संघ के 80 वर्ष से ऊपर के अभियंताओं का सम्मान किया गया, साथ ही सितंबर माह में जन्म दिवस वाले  अभियंताओं का भी सम्मान किया गया। 



श्री व्ही के एस परिहार अध्यक्ष द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में पेंशन की व्यवस्था में विस्तार से सभी अभियंताओं को जानकारी दी गई एवं संगठन को मजबूत करने के लिए आव्हान  किया गया जिससे कि हम अपने पेंशन की सुनिश्चित व्यवस्था के लिए शासन प्रशासन तक अपनी बात पहुंच पाए। 

अध्यक्ष भाषण में आर बी मिश्रा द्वारा भी सभी अभियंताओं को एकजुट होने की अपील की की गई। आभार प्रदर्शन आर जे श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं मंच संचालन श्री अय्यर द्वारा किया गया । सचिव आरके शर्मा द्वारा भी कल्याण संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।