पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से शराब की बोतलें, हुक्का पाइप, नोजल और फ्लेवर बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है
- स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि प्रतिष्ठान का पंजीकरण
- शहर के बड़े कारोबारियों के द्वारा नशे के कारोबार का संचालन
नशे के कारोबार संचालन और कथित गतिविधियों से संबंधित इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बताया जा रहा है कि कथित रूप से हुक्के से संबंधित कोटेशन WhatsApp के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाए जाते थे। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक वाइव रेस्टोरेंट को लेकर भी इसी तरह की चर्चाएं सामने आई हैं।
पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और कार्रवाई के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।