Type Here to Get Search Results !

आरक्षण सुधार एवं UGC एक्ट के विरोध में विशाल मशाल जुलूस में शामिल हुई राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा

  • कानपुर में सवर्णों ने फूंका विरोध का बिगुल: UGC और आरक्षण सुधार को लेकर निकला विशाल मशाल जुलूस, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की दमदार मौजूदगी
  • आरक्षण सुधार और सवर्ण आयोग की मांग तेज: पंकज दीक्षित के नेतृत्व में मशाल जुलूस में गरजे युवा ब्राह्मण, बोले - अब बंटेंगे नहीं, भगवान परशुराम के मार्ग पर चलकर देंगे लड़ाई को अंजाम
कानपुर । आरक्षण व्यवस्था में सुधार और यू.जी.सी. के काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज के आह्वान पर विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस मशाल जुलूस में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित के नेतृत्व में संपूर्ण जिला टीम के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सवर्णों की स्थिति में सुधार तथा सवर्ण आयोग के गठन की जोरदार मांग उठाई।


मशाल जुलूस में सैकड़ों युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर आरक्षण की समीक्षा और UGC एक्ट के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पूरे जुलूस के दौरान सवर्ण एकता जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज का युवा ब्राह्मण जाग चुका है। अब हम युवा ब्राह्मणों को कोई भी अलग नहीं कर सकता है। हमारा संगठन युवाओं को पथ भ्रष्ट होने से रोकेगा। हम भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलकर समाज को एकजुट और मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने आगे कहा यह लड़ाई किसी जाति के खिलाफ नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार के लिए है। हम संगठित होकर आरक्षण के इस जातिगत स्वरूप का विरोध करते हैं और मांग करते हैं कि आरक्षण आर्थिक आधार पर हो ताकि हर गरीब को न्याय मिल सके। साथ ही जो UGC एक्ट लाया जा रहा है, वह सवर्ण युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाला है। हम इसके खिलाफ अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे। जब तक सरकार सवर्ण आयोग का गठन नहीं करती, तब तक हमारा यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। अब सड़क से लेकर सदन तक हमारी आवाज गूंजेगी। श्री दीक्षित के इस तेजस्वी उद्बोधन से युवाओं में नया जोश और उत्साह भर गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष/जिला प्रभारी सौरभ मिश्रा के साथ पदाधिकारी सुबोध तिवारी, वरुण मिश्रा, अंकित दीक्षित, रूपेश मिश्रा, उमेश द्विवेदी, गौरव मिश्रा, नीरज प्रसाद दीक्षित, देवेश श्रीवास्तव, रोहित अवस्थी एडवोकेट, रजनीश तिवारी, नीरज तिवारी, अमन तिवारी, नीरज बाजपेई आदि ने अपने विचार रखे और युवाओं को एकजुट होने का संदेश दिया। विशाल मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।