- जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, जल निगम नगरीय तथा मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जल निगम नगरीय एवं मेट्रो की परियोजनाओं के अंतर्गत यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा अन्य संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा कर सड़क निर्माण सुनिश्चित किया जाए। निर्माण कार्य में सड़क की एकरूपता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जल निगम नगरीय तथा मेट्रो के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यों की जिम्मेदारी तय करने और निर्माण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। संबंधित अधिकारी निर्माण कार्य की नियमित निगरानी एवं प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से अनुपालन करते हुए सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
